शहर के जैतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रेमनगर और बलवाड़ी के बीच रविवार शाम को सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में रिक्शे में सवार दो पुरुषों, 4 महिलाओं और 4 बच्चों सहित कुल 10 लोग घायल हो गए हैं।