चैनपुर: जयनगरा में सरहुल महोत्सव का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मांदर की थाप पर थिरके आदिवासी
चैनपुर प्रखंड के जयनगरा गांव में शुक्रवार दोपहर 4 बजे तक सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, कार्यपालक अभियंता प्रदीप उरांव,मुखिया अरविंद तिवारी, समाजसेवी छोटेलाल गुप्ता समेत अन्य शामिल हुए।