तारानगर: दूधवा खारा में घर में घुसा काला कोबरा, ग्रामीणों में मचा हडक़ंप, स्नेक कैचर मुकेश माहीच ने किया रेस्क्यू
दूधवा खारा गांव के एक घर में अचानक काला कोबरा दिखाई देने से घर में हडक़ंप मच गया। घर में फन फैलाए बैठे जहरीले सांप को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत स्नेक कैचर मुकेश माहीच को सूचना दी। खबर मिलते ही मुकेश मौके पर पहुंचे और बिना देर किए सूझबूझ से काम लिया।कुछ ही मिनटों में उन्होंने सकुशल काले कोबरा को रेस्क्यू कर लिया ओर जंगल मे छोड़ दिया।