मंडी: जिसने मंत्री पद से दिया था इस्तीफा कांग्रेस ने उसे ही बनाया मंडी से लोकसभा प्रत्याशी - जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार शाम को मंडी में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की जिसने मंत्रिपद से इस्तीफा दिया था कांग्रेस ने उसे अपना प्रत्याशी बनाया है। जयराम ने कहा की इस चुनाव को मुद्दों पर लड़ा जाएगा और भाजपा की जीत होगी।