युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोमवार शाम 4:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर निलेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।