सुपौल: घर-घर में न्याय की जागृति अभियान के तहत परसा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को बताए गए कानूनी अधिकार
Supaul, Supaul | Jun 14, 2026 सुपौल में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के सचिव मो. अफजल आलम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रविवार को परसा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्याय प्राप्ति की प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना था।