गोहपारु: शहडोल से रीवा की ओर जा रहा ट्रक सरसी गांव में टायर फटने से पलटा एक की मौत दूसरे की दबे होने की आशंका पुलिस मौके पर मौजूद
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसी गांव में शहडोल से रीवा की ओर जा रहा ट्रक टायर फटने से पलट गया वहीं बगल से जा रही मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति ट्रक में दब गया जिससे एक की मौत हो गई है,दूसरे व्यक्ति की दबे होने की आशंका बताई जा रही है, पुलिस जेसीबी के माध्यम से दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है।