बदायूं: दातागंज तिराहे के निकट डीपाल स्कूल के पास ट्रक ने खड़े गैस कंटेनर में मारी टक्कर, चालक घायल हुआ
Budaun, Budaun | May 20, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दातागंज तिराहे के निकट डीपाल स्कूल के पास ट्रक ने खड़े गैस कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।