डॉ. अंबेडकर नगर: महू के कोदरिया में आलू चिप्स फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका, एक बच्चा घायल
महू के कोदरिया गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक आलू चिप्स फैक्ट्री के बॉयलर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री कैंपस में रहने वाला एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान शुभम (पिता जितेंद्र मकवाना) के रूप में हुई है। धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोग शुभम को तुरंत महू के सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर