अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गाँव 16 एपीडी में गेहूं के खेत में लगी आग
अनूपगढ़ के गांव 16 एपीडी में आज रविवार को गेंहू के खेत में आग लग गई। किसान जसविंद्र सिंह ने दोपहर 3 बजे बताया कि 4 बीघों में खड़ी गेहूँ की फसल में अचानक से खेत से गुजर रही विद्युत वायर में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में ढाई बीघों में खड़ी करीब 30-35 क्विंटल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिसकी अनुमानित लागत एक लाख रुपये है।