पटेल नगर: सुदर्शन पार्क: विधायक हरीश खुराना ने राम वाटिका छठ घाट का निरीक्षण किया
विधायक हरीश खुराना राम वाटिका, सुदर्शन पार्क स्थित छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ घाट की स्थिति का जायजा लिया और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के लिए कहा।