पन्ना: कागजों पर 'हर घर जल', पन्ना में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग!
Panna, Panna | Jun 30, 2026 पन्ना की ग्राम पंचायत बराछ में 'हर घर जल' योजना का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरपंच के 3 महीने तक सफल पानी सप्लाई के दावों को ग्रामीणों ने पूरी तरह झूठा बताया है। पाइपलाइन एक दिन भी नहीं चली और पूरा गांव पानी के लिए तरस रहा है। परेशान ग्रामीणों ने आज कलेक्टर से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।