भुसावर: भुसावर के निजी स्कूल में आपरेशन जागृति कार्यक्रम के तहत ASI ने विद्यार्थियों को पोक्सो और अन्य अपराधों के बारे में कराया जागरूक
मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन जागृति चरण -3 कार्यक्रम के तहत विधार्थियों में अपराधिक घटनाओं से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया । थाना भुसावर के सहायक पुलिस उप निरीक्षक ओमप्रकाश फौजदार ने छात्र व छात्राओं को विभिन्न अपराध जैसे पोक्सो,साईबर क्राईम, यातायात नियमों की जानकारी दी । पुलिस कन्ट्रोल रूम के हैल्पलाईन नम्बर से अवगत कराया।