सिंगरौली: निगाही क्षेत्र में अंतरक्षेत्रीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ, निगाही टीम विजेता बनी
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की निगाही परियोजना मे अंतरक्षेत्रिय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला निगाही एवं दुधीचुआ की टीमों के बीच खेला गया जिसमे निगाही की टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन शून्य से दुधीचुआ टीम को हराकर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया गया।