अगिआंव: बिजली की चिंगारी बनी किसानों के लिए आफत, अगिआंव के पोसवां में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Agiaon, Bhojpur | Apr 23, 2026 अगिआंव प्रखंड के पोसवां गांव में बिजली की चिंगारी से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।पीड़ित किसान गरीबा पासवान और श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि अचानक उठी चिंगारी ने खेत में आग पकड़ ली, जिसे बुझाने का मौका तक नहीं मिल