शुजालपुर: शुजालपुर में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस, 7 दिन में होगा फैसला
शुजालपुर सिटी में एक शव दफनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोग एक शव को दफनाने पहुंचे थे, जिस पर श्मशान समिति के सदस्यों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह भूमि श्मशान क्षेत्र की है।यह घटना सिटी के बड़े पुल के सामने श्मशान के रास्ते के बाईं ओर हुई। श्मशान समिति ने मुस्लिम समाज के मल्ल समुदाय से शव को कब्रिस्तान की भूमि में ले जाने को कह