मंझनपुर: जय भीम के नारों से गूंजा करारी, अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को लगभग 12 बजे करारी कस्बे में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुनों के साथ निकली इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में अंबेडकर अनुयायियों ने हिस्सा लिया। पूरा कस्बा नीले झंडों से सराबोर नजर आया और “जय भीम, जय आंबेडकर” के नारों से वातावरण गूंज उठा।