सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 62 पाउच अवैध देशी शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान शुभम जायसवाल उर्फ विश्वास पुत्र अनिल जायसवाल, निवासी ग्राम चौना, के रूप में हुई है।