हाटा: कोटवा गांव में दलित बस्तियों में लगी आग ,14 घर जलकर हुआ राख
विकासखंड के दर्जनों गांव आग के घेरे में थे ।ग्रामीणों की सक्रियता व प्रशासन की मुस्तैदी की देन है कि बहुत अधिक जनधन की हानि नहीं हुई।फिर भी ग्राम पंचायत कोटवा के दलित बस्तियों में सात रिहायसी घर सहित कुल 14 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया ।जिसमें वीरेंद्र प्रसाद का घर जलने से दो बकरियों की मौत हो गई ।सूचना के बाद पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया ।