हाटा: धर्मसमधा के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत।
रामकोला - पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा के सामने एक गिट्टी प्लांट के सामने बीती रात की करीब 10 बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे बाइक सवार आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया,तथा बाइक और ट्रैक्टर को थाने ले आयी।