हाटा: रामकोला कसया मार्ग पर अमवा मंदिर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
रामकोला थाना क्षेत्र अमवा बाजार में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी रामकोला लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने एक की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा इलाज चल रहा है।