पीलीभीत: कुरैया खुर्द कला में सीमेंट रोड निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीण भड़के, जताया विरोध
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कला में सीमेंट रोड निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुरानी बाजार से सरकारी अस्पताल तक बन रही सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पर्याप्त मात्रा में पत्थर नहीं डाला गया।