खुसरूपुर: खुसरूपुर थाना क्षेत्र के रोहन टोला में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के रोहन टोला में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने ससुरारी परिजनों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतक रोहन टोला निवासी नीतीश कुमार की पत्नी निशु कुमारी है। निशु कुमारी का मायका नालंदा जिला में है। निशु के नानी घर के परिजन ने ससुरारी परिजनो पर हत्या करने का आरोप लगाया है।एफएसएल की टीम स्थल से सेम्पल ले गयी है।