झांसी: मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड, द वूमन पावर को मिला इंटरनेशनल अवार्ड, समीर खान खजुराहो में सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Dec 9, 2024 बुंदेलखंड झांसी व आसपास के गांव व शहरों में बनी बॉलीवुड के कलाकारों के साथ एक्टर, डायरेक्टर समीर खान की हिन्दी फिचर फिल्म "मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड द वूमेन पावर" का प्रोमो खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बिग स्क्रीन पर 8 दिसंबर को स्क्रीनिंग किया गया। फिल्म का प्रोमो दशकों को बहुत पसन्द आया। झांसी निवासी फिल्म डायरेक्टर समीर खान को सम्मानित किया गया।