पन्ना: बायपास पर मौत का बैक गियर: अमानगंज में खड़े ट्रक ने अचानक पीछे लेकर दूसरे ट्रक को मारी टक्कर,हेल्पर की मौत।
Panna, Panna | Jun 29, 2026 अमानगंज बायपास पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई। खड़े ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन बैक किया, जिससे पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में ग्राम चौपरा निवासी हेल्पर सुरेश सिंह (49) की जान चली गई। अमानगंज पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।