मनेर: रामपुर दियारा में शॉर्ट सर्किट से दो बीघा गेंहू की फसल जली, दमकल ने आग पर काबू पाया
Maner, Patna | Apr 9, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियारा स्थित शॉर्ट सर्किट के कारण खेत में लगी दो बीघा गेहूं की फैसले जलकर राख हो गई। वहीं आसपास के जंगलों में भी आग लगने के कारण लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामला गुरुवार की दोपहर 12:45 की है।