हाथरस: तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल, पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के गांव चमरौली मंदिर के पास बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे बाइक सवार गांव रजापुर निवासी मोनू पुत्र विजयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई साथ ही बाइक सवार एक बालक व एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई