आरा: बिहिया-कटेया मार्ग पर कटेया गांव स्थित न्यू पंचायत भवन के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 6, 2026 जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया-कटेया मार्ग पर कटेया गांव स्थित न्यू पंचायत भवन के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी नागदेव पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अवध कुमार पासवान है। इधर, मृतक के चचेरे भाई नितिन पासवान ने बताया