भिंड विधानसभा क्षेत्र के सागर गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए भिंड भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान की आरती की और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने श्रद्धापूर्वक कथा का रसपान भी किया।श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं