12 अक्टूबर को सारठ शिव मंदिर के समीप अजय नदी तट पर पेड़ से लटके मिले युवक के शव मामले के छठे दिन शुक्रवार रात 9 बजे थाने में FIR दर्ज हुआ। मृतक के पिता महफूज शेख ने मृतक की पत्नी समेत ससुराल वालों पर उनके पुत्र की बेरहमी से मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाते, मारपीट का वायरल वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। इधर पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है