बीना: भानगढ़ में जल आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
Bina, Sagar | Jan 25, 2026 ग्राम भानगढ़ के खुशीपुरा में कई दिनों से जल सप्लाई नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से ग्रामीण कई दिनों से परेशान थे।जबकि ग्रामीणों के द्वारा पंचायत में कई बार शिकायत की गई। लेकिन पंचायत ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने रविवार को भानगढ़ तिराहे पर प्रदर्शन कर रास्ता बंद कर दिया जिससे जाम की स्थिति बन गई।