हाथरस: मोहल्ला नाई का नगला में खेल-खेल में बच्चों ने प्लास्टिक की चारपाई में लगाई आग, 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में बुधवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग खेल-खेल में अचानक से बच्चों ने प्लास्टिक की चारपाई में आग लगा ली अचानक से लगी आग से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया इस घटना में 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया जिसको परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है उपचार जारी है