गोरखपुर मे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ स्थित एकला बाजार से दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नौसड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के एकला बाजार के शिव मंदिर के पास तस्करी होने वाली है।