गोमिया: तेनुघाट डैम के 3 फाटक खुले, दामोदर किनारे के लोगों को सतर्क रहने की अपील
Gumia, Bokaro | Jul 7, 2026 गोमिया के तेनुघाट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण प्रशासन अलर्ट पर है। डैम के 2 रेडियल और 1 अंडर स्लूस गेट खोल दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण आगे और भी फाटक खोले जा सकते हैं।मंगलवार समय लगभग ढाई बजे इस संबंध में जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है।