पन्ना: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
Panna, Panna | Nov 8, 2024 पन्ना जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने निमंत्रण देकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।