पन्ना: पन्ना बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घोड़े की मौत, पशु मलिक ने कहा- रोज़ी-रोटी पर मंडराया संकट
Panna, Panna | Nov 8, 2024 पन्ना के बाईपास रोड पर किलकिला कुंड के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घोड़े की मौत हो गई। घोड़े के मालिक, कल्याण सिंह उर्फ कल्लू यादव, जो आरटीओ ऑफिस के पीछे रहते हैं, ने बताया कि शादी-विवाह में घोड़े किराए पर देकर वे अपना जीवनयापन करते हैं। यह घोड़ा, जिसे उन्होंने हाल ही में 90,000 रुपये में खरीदा था।