मीनापुर: मुस्तफागंज बाजार स्थित सैलून दुकानदार को 27 लाख 10 हजार का बिजली विभाग ने भेजा बिल दुकानदार का पूरा परिवार सदमे है
मीनापुर प्रखंड के मुस्तफागंज बाजार स्थित सैलून दुकानदार को 27 लाख 10 हजार का बिजली विभाग ने भेजा बिल । दुकानदार विनय कुमार ने बताया की पहले प्रत्येक महीना 200 से 500 रुपए के बिजली बिल आता था । करीब 1 महीना पहले स्मार्ट मीटर विभाग के द्वारा लगाया गया । रिचार्ज करने के 10 दिन बाद ही लाइट कट गया। जब बिल चेक किए तो 27 लाख का बिल था ।