कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप शादी से लौट रही कार ठेले से टकराई, बड़ा हादसा टला
कोडरमा थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप बुधवार को सुबह 5 बजे शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ठेले से टकरा गई। टक्कर से ठेला पलट गया, जबकि कार सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घटना के समय सड़क किनारे मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।