जमुआ: जमुआ दलिया पत्थर खदान विवाद: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सुबह झड़प में कई घायल
Jamua, Giridih | Nov 11, 2025 जमुआ के दलिया स्थित एक पत्थर खदान को लेकर हुए झड़प में घायल एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को 11 बजे इलाज के दौरान हो गई।बताया गया कि सुबह ग्रामीणों और खदान संचालक के गुंडो के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही और इसी बीच खदान संचालक के गुंडो के द्वारा ग्रामीणों के ऊपर फायरिंग कर दी गई।