गिर्वा: नगर निगम उदयपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का हुआ समापन, हजारों लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
Girwa, Udaipur | Feb 21, 2024 विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंगलवार को नगर निगम में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, यात्रा के शहर प्रभारी करण सिंह शक्तावत, निगम के कई पार्षद आदि ने यात्रा के सफल आयोजन हेतु निगम प्रशासन सहित सभी शहरवासियों का धन्यवाद दिया। यह शिविर 6 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया गया।