पूरनपुर: सीएचसी में दो नए एमबीबीएस डॉक्टरों की हुई तैनाती, मरीजों को मिलेगा लाभ
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। पिछले काफी समय से सिर्फ दो एमबीबीएस डॉक्टरों के भरोसे सीएचसी चल रही थी। लेकिन अब लखनऊ से आए नोडल अधिकारी के निरीक्षण के बाद दो नए एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती की गई है। डॉ जीतू गौतम और डॉक्टर प्रियंका गौतम को पूरनपुर सीएचसी में भेजा गया है।