मिर्ज़ापुर: मड़ई उजाड़ने के विवाद में नशेड़ी बेटे ने अपने भाई और पिता को चाकू मारकर किया घायल, भाई की हालत गंभीर
कटरा कोतवाली के रुक्खड़घाट में नशेड़ी बेटे ने अपने सगे भाई और पिता को मड़ई उजाड़ने के विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में मंडलीय अस्पताल पहुंचे पिता भग्गू साहनी ने बताया कि उनका बेटा रवि साहनी नशे का आदी है। उनके छोटे बेटे किशन साहनी और उन्हें चाकू मार दिया है। किशन साहनी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।