नौतन विधानसभा क्षेत्र के कोई पट्टी घाट पर गंडक नदी में बीते सप्ताह हुए दर्दनाक नाव हादसे में दो युवतियों की डूबकर मौत के बाद पीपा पुल की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। इस घटना को लेकर नौतन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह कुशवाहा ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बयान जारी कर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है।