भुसावर: तरगवां निवासी एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया
गॉव तरगवां निवासी एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुॅची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर भुसावर सीएचसी की मोर्चरी पर रखवाया। भुसावर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गॉव तरगवां निवासी 22 वर्षीय निकिता पत्नी राजकुमार जाति जाट द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे।