भुसावर: उपखंड के तरगवां गांव में एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला की हुई मौत, मामला दर्ज कराया गया
शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार तरगवां गांव में एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला अंगूरी देवी की मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तरगवां निवासी अंगूरी देवी पत्नी रेवती प्रसाद जाटव अपने घर के बाहर सड़क पर किसी काम से जा रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।