भुसावर: भुसावर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, भगवा ध्वज के साथ कदमताल करते हुए किया मार्च
रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के तहत भुसावर नगर में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के साथ कदमताल करते हुए मार्च किया, जिससे 'भारत माता की जय' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह पथ संचलन गंगा जी गोला स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर से शुरू हुआ।