भुसावर: मैनापुरा गाँव में एक युवक को सांप ने काटा, उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
शनिवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर उपखंड के गांव मैनापुरा मे एक युवक को एक सांप ने काट लिया। जिसे सांप के काटने पर परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत महवा अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉ दिनेश कुमार ने उपचार किया। फिलहाल युवक की हालत सही बताई जा रही है।