इगलास।गांव तोछीगढ़ के विजय विद्यालय इंटर कालेज में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा कैंसर जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष सात नवंबर को कैंसर की रोकथाम और जागरूकता के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी शरीर की कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि से होती है।