धौलपुर: डिजिटल लाइब्रेरी में छात्र के साथ हुई मारपीट, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
गढ़ी लज्जा गांव में पुराने विद्यालय के भवन में संचालित लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्रों के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि गुरुवार के दिन डिजिटल लाइब्रेरी में गांव के ही बच्चे हर रोज की भांति पढ़ाई कर रहे थे। तभी विद्यालय परिसर में कुछ पड़ोसी लोगों ने लाइब्रेरी में अंदर घुसकर गाली गलौज करते हुए एक छात्र के साथ मारपीट कर दी