सेपउ: पुलिस ने एक माता-पिता के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, घर से भटककर रास्ता भूली 9 वर्षीय बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
Sepau, Dholpur | Jun 19, 2026 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बगचौली खार निवासी 9 वर्षीय दिव्या 17 जून की सुबह घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह खेलते-खेलते रास्ता भटक गई और घर से काफी दूर निकल गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। अगले दिन 18 जून की रात करीब 8 बजे यह बच्ची अमर होटल के पास संदिग्ध अवस्था में मिली। गश्त पर तैनात बरैठा पुलिस चौकी के जवानों की